-ग्रामीण बोले रावण दहन के दौरान मंडी प्रांगण की लाइट रहे चालू

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना सलामतपुर में शनिवार को शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी एवं सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना की अध्यक्षता में थाना परिसर में किया गया। बैठक आगामी त्यौहार दुर्गा उत्सव एवं दशहरा रावण दहन को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में कस्बे के गणमान्य नागरिक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, गंगाराम चौकसे, भाजपा सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल , बल्लभदास अग्रवाल, व्यापारी भूरा चौरसिया, किशन मीणा, संजीव यादव, रूपेश यादव, राजेश लोधी और वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान एवं समस्त झांकी अध्यक्ष उपस्थित रहे।आगामी त्यौहार के संबंध में चर्चा की एवं आपस में शांति स्वार्थ का माहौल बनाए रखने के संबंध में समझाइश दी गई। ग्रामीण बोले कि पगनेश्वर घाट पर बड़ी मूर्तियां पुल में टकरा जाती है जिससे मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं पुल के नीचे जाने वाला मार्ग व्यवस्थित एवं जेसीबी से खुदाई करके रोड को थोड़ा और नीचे किया जाए। जिससे की मूर्तियां पुल में टकराने से बच सकें। वहीं आवारा गाय रोड पर बैठने के संबंध में चर्चा की गई और गायों को घरों में बांध कर रखने खुला ना छोड़ने की समझाइश दी गई। क्योंकि इनकी वजह से हाइवे रोड पर एक्सीडेंट की घटनाएं हो रही हैं। झांकी समिति अध्यक्ष एवं लोगों द्वारा लाइट के संबंध में बताया गया कि मंडी प्रांगण में रावण दहन होन के दौरान लाइट चालू रखने की बात की गई। मौके पर विद्युत वितरण कंपनी के लाइनमेन सुनील और रवि जाटव उपस्थित रहे। जिनको समस्या के बारे में बताया गया।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28