सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए दुर्गावती स्व-सहायता समूह पीपलखेड़ी जन शिक्षा केंद्र सांचेत को प्रथम पुरस्कार जनपद पंचायत सांची में स्वीप प्लान अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मिला है। ब्लॉक स्तरीय स्वसहायता समूहों की व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें, सांची ब्लॉक के 37 स्वसहायता समूहों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों, फल एवं सब्जियों के माध्यम से स्टाल लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश देकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया, जनपद पंचायत सीईओ सांची बंदु सूर्यवंशी, जिला पंचायत रायसेन रश्मि मैडम एवं जिला शिक्षा केंद्र रायसेन एपीसी विनीत दीक्षित अशोक पाण्डेय बीआरसी सांची ए पी शर्मा, जनशिक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना एवं जुडिशल समिति द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण कर दुर्गावती स्व-सहायता समूह पीपलखेड़ी, जन शिक्षा केंद्र सांचेत को प्रथम पुरस्कार, जयमाता महिला स्व-सहायता समूह रमसिया वरवटपुर जन शिक्षा केंद्र बनगवां को द्वितीय पुरस्कार एवं विशाल महिला स्व-सहायता समूह जनशिक्षा  केंद्र कन्या रायसेन को तृतीय पुरस्कार के रूप में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सभी समूहों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक रघुवीर सिंह भदौरिया ने किया, समस्त जनशिक्षक एवं संबंधित शाला के शिक्षकों द्वारा स्व-सहायता समूहों का मार्गदर्शन किया गया, कार्यक्रम के अंत में सांची सीईओ मैडम द्वारा उपस्थित समस्त महिलाओं एवं लोकसेवकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया, प्रथम पुरस्कार विजेता दुर्गावती स्व सहायता समूह पीपलखेड़ी का विशेष मार्गदर्शन जन शिक्षक रघुवीर सिंह भदौरिया एवं दीपक शाक्या ने किया।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र