किशोरी जागरूकता संवाद कार्यक्रम में सांची थाना प्रभारी ने कन्या छात्रावास की छात्राओं को किया जागरूक
अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची के कन्या छात्रावास में किशोरी जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थान सांची थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पहुंचे और छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने उपस्थित छात्राओं, किशोरियों को बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र में बालिकाओं की शादी करना एक दंडनीय अपराध है। चाहे शादी लड़की के परिजन करवाएं या लड़की स्वयं सहमति दे, दोनों ही स्थितियों में यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और बैंक से संबंधित जानकारी किसी को भी साझा न करें।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा