सत्येंद्र जोशी रायसेन। IND28.COM

भारत में विकास निगम के प्रमुख और जर्मन दूतावास में मंत्री उवे गेहलेन विश्व प्रसिद्ध साँची स्तूप को देख कर अभिभूत हो गये। मिनिस्टर श्री गेहलेन ने विजिटर बुक पर लिखा कि उन्होंने रायसेन जिले के साँची में मौजूद विभिन्न प्रकार की उपलब्धियों और इतिहास को करीब से जाना। सांची के मुख्य स्तूप का भ्रमण करने के उपरांत उन्होंने सभी को हार्दिक धन्यवाद देते हुए संदेश पुस्तिका पर लिखा कि यह एक आदर्श स्थान है इसे कई और पीढ़ियों के लिए रखें, अच्छा चलता रहे ऐसी हमारी शुभकामनाएं।

मंत्री श्री गेहलेन के द्वारा सांची स्तूप के भ्रमण अवलोकन के दौरान टूरिस्ट गाइड से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। मिनिस्टर श्री गेहलेन को स्ट्रांगहोल्ड ऑफ मध्य प्रदेश और रेसरजेंस फ्रॉम रून्स द साची सागा दो पुस्तकें भी भेंट की गई हैं।

सांची स्तूप परिसर में अतिथियों ने लाइट एण्ड लेजर शो में देखी भगवान बौद्ध के जन्म से लेकर महानिर्वाण तक की कथाएं

जी-20 की दो दिनी बैठक में शामिल होने आए सदस्य 20 देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को भ्रमण के लिए रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची पहुंचे। यहां उन्होंने बौद्ध स्तूपों के भ्रमण के साथ ही स्तूप परिसर में लाइट एण्ड लेजर शो भी देखा। जिसमें भगवान बौद्ध के जन्म से लेकर महानिर्वाण तक की कथाओं एवं सांची के इतिहास का प्रदर्शन किया गया

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM