भारतीय विरासत संस्थान के छात्रों ने कुलपति से की मुलाकात 

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

अकादमिक दौरे पर आए भारतीय विरासत संस्थान नोएडा के शोधार्थियों ने सलामतपुर स्तिथ सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के बारे में जाना समझा। भारत सरकार के अधीन भारतीय विरासत संस्थान के विभिन्न शोधार्थी और छात्र सांची और सांची विश्वविद्यालय के दौरे पर अकादमिक परिसर में पहुंचे। कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने छात्रों को बौद्ध धर्म, बौद्ध वास्तुकला, पुरातात्विक महत्व और भारतीय पुरातन संस्कृति पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को पुरातात्विक महत्व की गहराई से छानबीन करने का आग्रह किया। प्रो. लाभ ने छात्रों को बुद्ध से जुड़े कई प्रसंगों की जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होने बौद्ध धर्म के विस्तार के साथ जैन धर्म के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी। उन्होने छात्रों को अध्ययन हेतु विभिन्न किताबों एवं उपयोगी साहित्य के बारे में भी बताया। डॉ अमित ताम्रकार ने छात्रों को लाइब्रेरी का भ्रमण भी करवाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीन अकादमिक प्रोफेसर नवीन कुमार मेहता ने सांची विवि के बारे मे छात्रों को जानकारी दी। भारतीय विरासत संस्थान, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक डीम्ड विश्वविद्यालय है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM