मजदूर दिवस पर सांची में श्रमिकों को किया गया जागरूक, दी जरूरी जानकारी
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को मजदूर दिवस के अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की भोपाल इकाई द्वारा पर्यटन नगरी सांची में कार्यरत श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में मजदूरों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दी गईं। उल्लेखनीय है कि सांची में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जलप्रदाय व सीवरेज परियोजना का कार्य प्रगति पर है।
मजदूरों को उनके कार्यस्थल पर दी सुरक्षा की जानकारी---जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों, कार्यस्थल पर सावधानी, आपदा प्रबंधन, एवं श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें हेल्थ चेकअप कैंप, पेयजल सुविधा, और स्वच्छता के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े अन्य प्रतिनिधियों ने भी श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समन्वय सामुदायिक विकास अधिकारी डॉ.अमित कुल्हार ने किया और उपयंत्री सुश्री मेघना विजयवर्गीय, फील्ड इंजीनियर आकाश श्रीवास्तव व आशीष सिंह ने सहयोग किया।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर