सांची पुलिस की रात्रिकालीन सख्ती: थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर गश्त, संदिग्धों से पूछताछ
-रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का सजग रुख, आमजन में बढ़ा भरोसा
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार देर रात थाना प्रभारी नितिन अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सांची नगर के मुख्य मार्गों पर गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। यह रात्रिकालीन गश्त रात्रि 10:00 बजे से शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही।इस दौरान थाना प्रभारी अहिरवार स्वयं पूरे अमले के साथ नगर के प्रमुख चौराहों, व्यापारिक क्षेत्रों, सुनसान गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते नजर आए। रास्ते में मिलने वाले युवकों, बाइक सवारों एवं टहलते व्यक्तियों से सधे हुए अंदाज में पूछताछ की गई। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों के नाम, पता एवं आने-जाने की वजह भी पूछी गई।अचानक गश्त से अचंभित दिखे कुछ लोग अचानक हुई इस सघन चेकिंग एवं गश्त से कुछ लोगों में हलचल की स्थिति भी बनी। हालांकि जिनके पास स्पष्ट उत्तर थे, उन्हें तत्काल जाने दिया गया। वहीं दो-तीन संदिग्धों से थाने में पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है।जनसुरक्षा सर्वोपरि: थाना प्रभारी---थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने कहा कि, "नगर की शांति और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। देर रात घूमने वाले लोगों पर नजर रखना, संदिग्धों से पूछताछ करना तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना आवश्यक है। यह गश्त अभियान समय-समय पर जारी रहेगा। नगरवासियों में जागरूकता की अपील थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उनका कहना है कि सामूहिक प्रयासों से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है पुलिस की तत्परता से नगरवासियों में सुरक्षा का भाव इस मुहिम से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। रात्रिकालीन गश्त से आमजन को यह विश्वास मिला है कि पुलिस सजग और सक्रिय है। स्थानीय व्यापारी वर्ग, रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारी एवं अन्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर