साँची यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति का सम्मान, वेदशास्त्र सूरी अवॉर्ड से सम्मानित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर स्तिथ साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो डॉ यज्नेश्वर एस शास्त्री को भारतीय संगीत शास्त्रोत्सव सम्मेलन में वेदशास्त्र सूरी सम्मान से नवाजा गया है। महामहोपाध्याय पद्मश्री डॉ आर सत्यनारायण स्मारक समारोह के अन्तर्गत 11 से 13 अगस्त तक मैसूर में हुए भारतीय संगीत शास्त्रोत्सव कार्यक्रम में संस्कृत एवं वेदांत के ज्ञाता और श्रीविद्या विषारद प्रो डॉ यज्नेश्वर एस शास्त्री को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ शास्त्री संस्कृत और भारतीय वेदांत के जाने-माने विद्वान है। वे देश और विदेश के कई विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएं दे चुके है। फिलहाल डॉ शास्त्री साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के साथ भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के सदस्य, नालंदा इंटरनेशनल के निदेशक, वर्ल्ड पीस फाउन्डेशन, गुजरात के अध्यक्ष के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सामाजिक दर्शन कांग्रेस के अध्यक्ष भी है। डॉ शास्त्री अमेरिका एवं न्यूजीलैंड के कई विश्वविद्यालयों में मानद प्रोफेसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे