साँची यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी कुलगुरु प्रोफेसर नवीन कुमार मेहता ने की, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारत के नवोन्मेषी युग की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा, "भारत का स्वर्ण काल अब शुरू हो चुका है। 1200 वर्षों की गुलामी के बाद, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने यह सिद्ध कर दिया है कि जो भारत से टकराएगा, वह बच नहीं पाएगा।"
प्रोफेसर मेहता ने भारत की विविध उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष अभियान की सराहना की और छात्रों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव विवेक पांडे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रबल करने का संदेश दिया।समारोह के दौरान झंडा वंदन के उपरांत छात्रों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं कविताओं की सामूहिक प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। प्रभारी कुलगुरु एवं कुलसचिव ने सभी छात्रों, शोधार्थियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कीं।यह समारोह न केवल भारत की स्वतंत्रता के गौरवपूर्ण इतिहास को स्मरण करने का अवसर था, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में विश्वविद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे