सांची यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज, कैरम और वादविवाद प्रतियोगिता
-सांची विश्वविद्यालय में खेलों का शुभारंभ
-शनिवार को कैरम और रविवार को शतरंज प्रतियोगिता होंगी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर स्तिथ सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उद्घाटन सत्र में कुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय ने खेलों के महत्व को शास्त्रों से जोड़ते हुए बताया कि “शरीर माध्यम खेलां धर्म: साधना”। उन्होंने कहा कि अपने छात्र जीवन में सभी छात्रों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल मैदान में खेलते हुए बिताना चाहिए। कुलसचिव ने आह्वान किया कि यदि छात्र खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और पढ़ाई भी उतनी ही एकाग्रता से कर सकेंगे। श्री विवेक पाण्डेय ने कहा कि खेल, तनाव को दूर करते हैं और मैदानों से जुड़ने से बच्चे-युवा, पुरुष-महिला सभी मोबाइल टाइम कम कर सकते हैं। साथ ही निरोगी काया भी हासिल होगी। तीन दिवसीय खेल महोत्सव में विश्वविद्यालय के पीएचडी, एम.ए, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं शतरंज, कैरम और वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री हरीश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि खेलों से शरीर सशक्त, मन शांत और भावना संतुष्ट होती है। इस दौरान कार्यक्रम संचालक श्री हरीश कुमार असाटी ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का संदेश भी पढ़ कर सुनाया। प्रो. लाभ ने सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई दी और कहा कि खेल, स्वस्थ रहने का मंत्र हैं और प्रत्येक छात्र और कर्मचारी को रुचि लेकर खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।
खेलों की विधिवत शुरुआत में ”शिक्षा में खेलों की उपयोगिता” विषय पर वाद-विवाद में एम.ए इंडियन पेंटिंग के छात्र अंकित भार्गव, पीएचडी इंग्लिश की शोधार्थी आशिमा अरोरा, पीएचडी इंडियन फिलॉसफी के शोधार्थी अंकित समाधिया ने विपक्ष में और पीएचडी अंग्रेज़ी के शोधार्थी तिलक बैरागी, एम.एस.सी योगा के छात्र मनीष जायसवाल, एम.ए इंडियन पेंटिंग की निहारिका सिंह ने पक्ष में अपने मत रखे। सांची विश्वविद्यालय में शनिवार को कैरम और रविवार को शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।































शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत