सांची विश्वविद्यालय में खेल दिवस समारोह के विजेता घोषित, वाद-विवाद में आशिमा अरोरा जीतीं
-शतरंज में अंकित भार्गव और डॉ. श्याम गनपत तीखे जीते
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर स्तिथ सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा हुई। वाद-विवाद, शतरंज और कैरम में छात्र-छात्राओं के अलावा अध्यापकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षा में खेलों की उपादेयता विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता अंग्रेजी शोधार्थी आशिमा अरोरा रहीं। विपक्ष में बोलने वाले एमए भारतीय चित्रकला के अंकित भार्गव को दूसरा स्थान मिला। शतरंज प्रतियोगिता में अंकित भार्गव विजेता रहे एवं दूसरे स्थान पर अरविंद कुमार मीणा रहे। अध्यापकों व अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता को जीता योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्याम गणपत तिखे ने। दूसरा स्थान मनीष प्रधान को मिला। छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त कैरम प्रतियोगिता के विजेता सौरभ घेंघट रहे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ और कुलसचिव विवेक पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
