समाज के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता पर साँची विश्वविद्यालय के छात्रों ने पढ़े शोध पत्र
-मप्र और छग दर्शन परिषद का 21वां राष्ट्रीय अधिवेशन
-सामाजिक सद्भाव में योग की भूमिका पर शोध पत्र
-योग और खेल के योगदान पर खास शोध
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सॉंची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के योग एवं आयुर्वेद विभाग के विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दर्शन परिषद् के राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता की।“समाज के स्वास्थ के लिए योग कितना उपयोगी है” तथा “सामाजिक सद्भावना में योग एवं खेलों की क्या भूमिका है” जैसे विषयों पर विश्वविद्यालय के 15 छात्रों ने शोध पत्र प्रस्तुत किये। उज्जैन के बड़नगर अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दर्शन परिषद् का 21वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। 5-6 अक्टूबर को इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय,उज्जैन एवं भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा किया गया था। इस आयोजन में सॉंची बौद्ध -भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के योग एवं आयुर्वेद विभाग के विभागाध्यक्ष सहित विद्यार्थियों ने शोध पत्रों का वाचन किया। सभी विद्यार्थियों ने अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम का भ्रमण किया और सेवा धाम के संस्थापक सुधीर भाई के साथ योग के संबंध में शोध-परक कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की।

श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार