साँची विवि में प्रो. आरएन गुप्ता ने संभाला कुलसचिव का दायित्व, गणित के प्राध्यापक हैं प्रो. राम निवास गुप्ता
-31 वर्षों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। *एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में प्रो. राम निवास गुप्ता ने नए कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया। प्रो. गुप्ता ग्वालियर के पीएम उत्कृष्ठ शासकीय पीजी कॉलेज में गणित के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे है। 31 वर्षों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव रखने वाले प्रो. राम निवास गुप्ता एम.एस.सी(गणित) व एम.फिल(गोल्ड मेडलिस्ट) हैं। उन्होंने अपनी पी.एच.डी भी फर्टिलिटी मॉडलिंग में की है। प्रशासनिक रुप से वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नैक समिति की विभिन्न कार्ययोजनाओं में नोडल ऑफिसर रह चुके हैं। वे यूपीएससी तथा एम.पी.पी.एस.सी में भी बतौर ऑवज़र्वर रहे हैं। प्रो. गुप्ता ने ग्वालियर में गणित अकादमी की भी स्थापना की थी। प्रो. गुप्ता की गणित विषय पर कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। नई शिक्षा नीति के तहत वे विभिन्न अकादमिक बोर्ड और समितियों में पाठ्यक्रम विकास पर कार्य कर चुके हैं। विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं सेमीनार, कॉन्फ्रेंस में भागीदारी एवं 25 से ज्यादा शोध पत्र भी प्रो गुप्ता ने प्रस्तुत किये है। 2022 में ग्वालियर विकास समिति ने उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान भी दिया। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति मंत्रालय द्वारा श्री विवेक पाण्डेय को सांची विश्वविद्यलय के उपकुलसचिव का दायित्व प्रदान किया गया है। श्री पाण्डेय द्वारा भी पदभार ग्रहण किया गया।
y
