सांची में बिजली कंपनी का संपर्क अभियान, शिविर में 66 आवेदनों का हुआ निराकरण
अदनान खान सांची रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सांची के कमा पार क्षेत्र में “संपर्क अभियान” के तहत विशेष बिजली सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। कंपनी अधिकारियों के अनुसार शिविर में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 5 बिजली बिल संबंधी शिकायतें, 15 नए बिजली कनेक्शन, 15 लोड परिवर्तन संबंधी आवेदन तथा 5 सप्लाई संबंधी शिकायतें शामिल रहीं। इसके अलावा 18 उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल जमा किए गए। अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया गया। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली सेवाओं, बिल भुगतान एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला जीएम अंकुर सेठ, सहायक महाप्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सांची में बिजली कंपनी का संपर्क अभियान, शिविर में 66 आवेदनों का हुआ निराकरण
पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व