सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण
-जलशोधन संयंत्र परिसर में किया पौधरोपण, परियोजना की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, भोपाल अंतर्गत सांची जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण आज एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया गया। एडीबी की टीम में विशेषज्ञ विवेक विशाल, रुपोस्रोता कहाली एवं श्री कार्लिटो शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान एडीबी दल ने जल शोधन संयंत्र के विभिन्न निर्माणाधीन घटकों का अवलोकन करते हुए परियोजना की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता तथा कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। दल ने परियोजना के निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।इस अवसर पर परियोजना अधिकारी सुबोध जैन, सहायक परियोजना प्रबंधक राहुल समाधिया, सीडीओ गिरीश नायर, डॉ. अमित कुल्हार, परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म के श्री दीपक हतवाले सहित संविदाकार के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। एडीबी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जल शोधन संयंत्र परिसर में पौधरोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उल्लेखनीय है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा पर्यटन नगरी सांची में जल प्रदाय परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश