साँची यूनिवर्सिटी में योगाभ्यास और योगिक क्रियाओं का अभ्यास, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, त्राटक और शिरोधारा का प्रदर्शन
-ताड़ासन, मकरासन, वज्रासन का अभ्यास
-योग पूरा पैकेज है पूरा अपनाकर ही होगा लाभ”
-विश्वविद्यालय जल्द प्रारंभ करेगा नेचुरोपैथी-पंचकर्म”
-गुलमोहर और नीम के 60 पौधे रोपित किए गए
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न योग अभ्यास और योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय के योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों-शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूरे देश के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। पैंतालीस मिनट के प्रोटोकॉल के तहत सभी ने 25 मिनट योगासन और 12 मिनट क्रिया, ध्यान, प्राणायाम का अभ्यास किया। ताड़ासन, मकरासन, वज्रासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, शवासन सहित विभिन्न आसन किए गए। योग विभाग ने सामान्य जन को योग के विभिन्न फायदों को समझाने के उद्देश्य से नेचुरोपैथी- आयुर्वेद, पंचकर्म, त्राटक, शिरोधारा का प्रस्तुतिकरण किया। योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने बताया कि भारतीय ऋषि-मुनि योग साधना को पूर्णत जीवन में उतारने के लिए शिरोधारा और पंचकर्म को अपनाते थे। जबकि त्राटक ध्यान साधना के ज़रिए चित्त को व्यवस्थित करने हेतु किया जाता था।
डॉ. खत्री ने बताया कि योग को पूर्ण रूप से जीवन में सम्मिलित करके ही सही परिणाम हासिल किए जा सकते हैं क्योंकि योग एक पूरा पैकेज है इसे टोटेलिटी(संपूर्णता) में ही अपनाना होगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय जल्द ही पंचकर्म, शिरोधारा, नेचुरोपैथी को प्रारंभ करने जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन में योग सम्मिलित हो सके।विश्वविद्यालय ये योग विभाग के द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें योग विभाग की अब तक की विश्वविद्यालयीन यात्रा, योग विभाग के छात्रों के विभिन्न संस्थानों में प्लेसमेंट, गांवों में योग शिविरों के आयोजन, आम जन तक योग को पहुंचाने के प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।
योग विभाग और विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने परिसर में गुलमोहर और नीम के पौधे भी रोपित किए गए। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति एवं मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला, कुलसचिव प्रो. राम निवास गुप्ता एवं उपकुलसचिव विवेक पाण्डेय ने सभी को योग दिवस की बधाई दी।कार्यक्रम के अंत में योग विभाग के द्वारा सभी को योगिक आहार परोसा गया।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश