साँची विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी में चमकीं दुर्लभ बौद्ध पुस्तकें और भारतीय पेंटिंग्स; ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने की सराहना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
ब्रिक्स सम्मेलन के अवसर पर साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा एक भव्य और विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विश्वविद्यालय पुस्तकालय द्वारा प्रदर्शित बौद्ध धर्म एवं दर्शन से जुड़ी दुर्लभ व महत्वपूर्ण किताबें और भारतीय चित्रकला विभाग द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट पेंटिंग्स रहीं।
विश्वविद्यालय के पुस्तकालय स्टॉल पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों का भारी जमावड़ा देखा गया। आगंतुकों ने प्रदर्शित साहित्यिक कृतियों और कलाकृतियों के अवलोकन में गहरा रुझान दिखाया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. अमित ताम्रकार ने विदेशी अतिथियों को साँची विश्वविद्यालय के दुर्लभ पुस्तक संग्रह और बौद्ध दर्शन के विविध पहलुओं से परिचित कराया। इसके साथ ही, भारतीय चित्रकला विभाग के छात्रों ने खुद अपनी भावपूर्ण पेंटिंग्स की थीम और कलात्मक विशेषताओं की जानकारी अतिथियों के साथ साझा की।अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भारतीय संस्कृति और बौद्ध अध्ययन को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने वाले इस विशेष प्रयास की जमकर सराहना की और इसे ज्ञानवर्धक बताया।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त