घर-घर पहुँचेगा डिजिटल संदेश: सांची में बच्चों के लालन-पालन पर विशेष प्रशिक्षण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में संगत संस्था द्वारा बच्चों के शुरुआती 1000 सुनहरे दिनों के महत्व पर लालन-पालन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोवा से विशेष रूप से पहुँची संस्था की स्टेट कोऑर्डिनेटर तनुश्री शर्मा ने अपने सहज और सरल अंदाज में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों को भी मुख्य संदेश दिया। प्रशिक्षण में एडीसी डॉ. निकिता पाठक ने वीडियो माध्यम से बताया कि बच्चों के शुरुआती वर्ष क्यों सबसे अहम होते हैं और शिशु लालन-पालन में परिवार को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं भोपाल से आईं मनोवैज्ञानिक संध्या पिल्ले ने प्रशिक्षण के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आगे की कार्ययोजना की रूपरेखा समझाई। इस मौके पर सांची महिला एवं बाल विकास की प्रभारी सीडीपीओ आशा मैडम, सुपरवाइजर नीता अहिरवार सहित संगत संस्था की ओर से सुपरवाइजर श्वेता दुबे और दिव्या रैकवार मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में संगत संस्था की टीम ने सभी का आभार व्यक्त किया।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत