मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सांची सहित कई क्षेत्रों में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रविवार को सांची क्षेत्र के आमखेड़ा फीडर (33 केवी) में आवश्यक मैंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 5 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।बिजली वितरण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान फीडर की तकनीकी मरम्मत व आवश्यक उन्नयन कार्य किए जाएंगे। इस कार्य का उद्देश्य भविष्य में अधिक सुरक्षित और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।इस बिजली कटौती का असर सांची नगर के साथ-साथ गुलगांव चौराहा, बिलोरी, नोनाखेड़ी, आमखेड़ा, काछी, कानाखेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ेगा।बिजली विभाग ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस निर्धारित समयावधि में बिजली पर निर्भर कार्यों को पूर्व में निपटा लें और आवश्यक तैयारियाँ कर ले ।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई