ग्राम पंचायत सरार में पारंपरिक लेहगी और भुजरिया पर्व धूमधाम से संपन्न, सरपंच नरेश चौधरी ने लिया आशीर्वाद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरार के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरजोरपुर, सरार और दहिडा में पारंपरिक लेहगी एवं भुजरिया पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। लोक संस्कृति और सामाजिक समरसता के इस पावन अवसर पर सरपंच नरेश कुमार चौधरी ने सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सहभागिता की। पर्व के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में लेहगी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के रंगों में सराबोर हो गया। सरपंच नरेश चौधरी ने हर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया और भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं।
बुजुर्गों एवं ग्रामीणों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद---संस्कृति और बड़ों के प्रति आदर व्यक्त करते हुए सरपंच ने उपस्थित बुजुर्गों एवं ग्रामीणों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से सभी को ₹100-₹100 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। सरपंच चौधरी ने कहा कि ऐसे पारंपरिक त्यौहार हमारी प्राचीन धरोहर हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और स्नेह की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान समूचे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।






























नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें