स्कूल रेडीनेस मेला कमाल की तैयारी 2026 के माध्यम से अभिभावक बने बच्चों के लर्निंग पार्टनर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित "स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026" अभियान के तहत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम रायसेन जिले की सभी परियोजनाओं में संचालित किया जा रहा है। तीन चरणों में चलाए जा रहे इस अभियान के प्रथम चरण में बच्चों का पाँच विकासात्मक क्षेत्रों पर गतिविधि आधारित आकलन किया गया। इसके माध्यम से बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी के स्तर को समझने के साथ-साथ समुदाय में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया गया।द्वितीय चरण में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रतिदिन वीडियो आधारित गतिविधियाँ साझा की जा रही हैं। सुपरवाइजर, सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अभिभावकों को डिजिटल माध्यम से जोड़कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि माता-पिता घर पर खेल-खेल में बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और उनके "लर्निंग पार्टनर" बनें।
सांची परियोजना की 335 आंगनवाड़ियों को इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा गया है, जिसकी सतत निगरानी प्रथम फाउंडेशन के जिला रिसोर्स पर्सन रामकृष्ण दांगी द्वारा की जा रही है।दैनिक भ्रमण के दौरान रामकृष्ण दांगी ने सांची-1 सेक्टर के ग्राम मड़वाई स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में समुदाय के साथ संवाद किया तथा कार्यक्रम की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर अभिभावकों ने बच्चों के साथ नियमित रूप से गतिविधियाँ करने और विद्यालय पूर्व तैयारी में सहयोग देने का संकल्प लिया।अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में प्रवेश से पूर्व बच्चों की समग्र तैयारी सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को बच्चों का प्रभावी "लर्निंग पार्टनर" बनाना है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश