पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरा के बच्चों ने किया मित्तल कॉलेज का भ्रमण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरा द्वारा विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने भोपाल स्थित मित्तल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का विजिट किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य में किए जाने वाले कोर्स और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) विषय के छात्रों को आधुनिक तकनीकों, कंप्यूटर लैब्स और डिजिटल संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में उपलब्ध भविष्य के कोर्स, उच्च शिक्षा और रोजगार अवसरों से अवगत कराया। विद्यालय की प्राचार्य अस्मत बेगम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है और उन्हें आगे के करियर विकल्पों की जानकारी भी मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नईम खान, राशिद खान, प्रदीप कोली, संतोष मालवीय, नीलम व्योहार, जहीर खान एवं समस्त शिक्षको ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्रों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी अनुभव बताया।
