सलामतपुर स्कूल के विद्यार्थियों का भोपाल में शैक्षणिक भ्रमण, आईटी व ब्यूटी वैलनेस करियर पर मिली जानकारी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर के आईटी एवं ब्यूटी वैलनेस विषय के 140 विद्यार्थियों ने भोपाल स्थित पीएम श्री प्रायोगिक बहुउद्देश्यीय विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को आईटी एवं ब्यूटी वैलनेस क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि इस विषय के अध्ययन से वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि आईटी, सौंदर्य एवं वेलनेस इंडस्ट्री में उज्ज्वल भविष्य भी बना सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने संस्थान में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों की लेबोरेट्री और प्रशिक्षण की सुविधाओं को देखा और अनुभव किया। विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में भ्रमण से हमारे अंदर व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है और हमें आगे के करियर विकल्पों की जानकारी मिली है। और इस भ्रमण से उन्हें नए अवसरों के बारे में जानकारी भी प्राप्त हुई है और वह अब अपने भविष्य को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं।भ्रमण के दौरान आईटी शिक्षक अमित सिंह चंदेल, ब्यूटी एवं वेलनेस की शिक्षिका कीर्ति सक्सेना, मिथुन अहिरवार, लाल सिंह, रजनी गुप्ता सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में सलामतपुर शासकीय विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी