-80 छात्र-छात्राओं की आंखों की हुई जांच 

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

गुरुवार को दीवानगंज के पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 80 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश यादव ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच करते हुए बताया कि कुछ बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई, जिन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई है ताकि उनकी दृष्टि संबंधी समस्या आगे न बढ़े। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकगण भी छात्रों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों को नियमित नेत्र जांच करवाने एवं आंखों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित करना है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28