अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले मे देश अपनाएं सहयोग संस्था के तहत चल रहे एक्टिज़न क्लब कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के लोकतंत्र के प्रति जागरूक और सतर्क नागरिक बनाने  की पहल पर उज्जैन और भोपाल संभाग के हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों की कक्षा 9 वी में एक्टिजन क्लब का गठन किया जाना है। इसी के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में एक्टिजन क्लब का गठन किया गया। क्लब के प्रभारी शिक्षक बृजेश शर्मा नें विद्यार्थियों को इस आशय की जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों द्वारा क्लब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। उसके पश्चात क्लब के अध्यक्ष के रुप में ऋषिका एवं उपाध्यक्ष हिमांशी को उनकी जिम्मेदारीया बतायी और चुना गया। बैज लगाकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई। विद्यालय में गतिविधि के  दौरान अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। जिला प्रभारी सुप्रिया और ब्लॉक प्रभारी राहुल लोधी का सहयोग रहा।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28