सेमरा में प्रचार रथ पहुंचा, किसानों को नरवाई प्रबंधन और फार्मर रजिस्ट्री के लिए किया जागरूक
पंचायत कार्यालय में लगाया गया कैंप
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडीटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले में प्रशासन द्वारा प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नरवाई प्रबंधन एवं फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रचार रथ ग्राम सेमरा पहुंचा, जहां ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं और किसान हितैषी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया, जहां किसानों की रजिस्ट्री की गई। दीवानगंज के कृषि विस्तार अधिकारी मंगल सिंह ने बताया कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री होने पर ही किसानों का ई-टोकन बुक हो सकेगा। यदि किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाते हैं तो ई-टोकन बुक नहीं हो पाएगा, जिससे उन्हें खाद मिलने में परेशानी हो सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को नरवाई प्रबंधन के फायदे और फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सेमरा में लगाए गए कैंप में पटवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई गई।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच भानु लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

सेमरा में प्रचार रथ पहुंचा, किसानों को नरवाई प्रबंधन और फार्मर रजिस्ट्री के लिए किया जागरूक
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से बिगड़ा आम आदमी का बजट, सलामतपुर में जनता परेशान
राशिफल 17 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भोपाल मंडल की ट्रेनों के समय और ठहराव में भी बदलाव संभव
गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान
पीड़िता के परिवार ने तेज सुनवाई की लगाई गुहार