स्थानांतरण होने पर 2 पुलिसकर्मियों को शाल श्रीफल देकर दी भावभीनी विदाई
-सलामतपुर थाने से 2 पुलिसकर्मियों का अन्य थानों में हुआ स्थानांतरण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रविवार को सलामतपुर थाने से स्थानांतरण होकर अन्य थानों में गए पुलिसकर्मियों को थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही सलामतपुर थाने से 2 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण अन्य थानों में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान समस्त पुलिस स्टाफ के लोगों ने भी सभी को हार-फूल से भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में मौजूद थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का थाने में कार्यकाल बेदाग रहा है। और आप सभी ने अपनी कर्मठता दिखाते हुए बेहतरीन कार्य को अंजाम दिया है।कार्यक्रम में सभी लोगों का इतना स्नेह पाकर थाने के प्रधान आरक्षक दिलीप रघुवंशी और महिला आरक्षक हिमांशी राजपूत की आँखें भर आईं। उन्होंने थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी स्टॉफ और नगर वासियों का सहयोग के लियें आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि प्रधान आरक्षक दिलीप रघुवंशी और आरक्षक हिमांशी राजपूत का सेवा कार्यकाल में हमेशा स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। और अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
