कलेक्टर के निर्देश पर शालाओं की सतत मॉनिटरिंग तेज: BRC ने किया प्राथमिक शाला खेरुआटोला का औचक निरीक्षण
-समय पर संचालित मिली पाठशाला, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु किया पौधरोपण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। कलेक्टर के आदेशानुसार शालाओं की सतत मॉनिटरिंग प्रक्रिया के अंतर्गत शनिवार को ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर (बी.आर.सी.) अयोध्या प्रसाद शर्मा एवं ब्लॉक एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर (बी.ए.सी.) कमलेश रजक द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला खेरुआटोला का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण टीम सुबह निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर पहुंची। राहत की बात यह रही कि विद्यालय अपने निर्धारित समयानुसार पूरी तरह संचालित पाया गया। बच्चे अपनी कक्षाओं में उपस्थित थे और पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था। बी.आर.सी. अयोध्या प्रसाद शर्मा ने स्वयं कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और उनकी शिक्षण व्यवस्था तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजी, मिड-डे मील मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और स्कूल के अन्य अभिलेखों का भी गहनता से अवलोकन किया।
बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए--निरीक्षण के उपरांत बी.आर.सी. ने शाला संचालन को और अधिक प्रभावी तथा परिणामोन्मुखी बनाने के संबंध में स्कूल के प्रभारी मुकेश अग्रवाल एवं सहायक शिक्षक मुकेश मालवीय के साथ एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने दोनों शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए और शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छात्र तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने और अध्यापन के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए भी प्रेरित किया।
विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण--इस निरीक्षण कार्यक्रम को केवल प्रशासनिक जांच तक सीमित न रखते हुए इसे एक सकारात्मक संदेश में बदला गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बी.आर.सी. एवं बी.ए.सी. की टीम ने शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में सघन पौधरोपण भी किया। इस दौरान छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित शिक्षकों और बच्चों को इन पौधों की नियमित देखरेख और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया ताकि भविष्य में यह परिसर






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश