-अधिकारियों की मौजूदगी में पीएम के बाद तेंदुए का किया दाह संस्कार 

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

दीवानगंज के वन विकास निगम क्षेत्र अंतर्गत पी 11 मुश्काबाद क्षेत्र में एक नर तेंदुए का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 3 साल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विकास निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तेंदुए का शव देखकर बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि इस क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट है। और बाघ के हमले से ही तेंदुए की जान गई है। क्योंकि जहां पर तेंदुए का शव मिला है उससे बीस मीटर दूर ही बाघ के पदचिन्ह मिले हैं। और तेंदुए के बॉडी पर ज़ख्म भी मिले हैं। वन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों की टीम द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात सांची नायब तहसीलदार नियति साहू की उपस्थिति में तेंदुए का दाह संस्कार किया गया। वन विकास निगम के अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

इनका कहना है।

बुधवार के दिन सूचना मिली थी कि दीवानगंज पी11 क्षेत्र में तेंदुए का शव मिला है। अंधेरा होने की वजह से गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया है। संभवता ऐसा लग रहा है कि यहां पर बाघ का मूवमेंट है। जहां पर तेंदुए का शव मिला है। वहां से 20 मीटर दूर टाइगर के पदचिन्ह मिले हैं। बाघ के अटैक से ही तेंदुए की मौत हुई है। क्योंकि उसके बॉडी पर जख्म भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति साफ होगी। तेंदुए का दाह संस्कार कर दिया गया है।

तरुण कौरव, डीएम विदिशा रायसेन परियोजना मंडल वन विकास निगम भोपाल।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM