अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

जिले के सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम गीदगढ़ के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शव करीब एक दिन पुराना है, जिससे उसमें से दुर्गंध आने लगी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28