कायमपुर में बाघ का हमला: खेत पर बंधी गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र(
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम कयामपुर में बाघ के हमले का मामला सामने आया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से शेर के मूवमेंट की सूचना मिल रही थी, जिसके चलते ग्रामीण पहले से ही भय के माहौल में जी रहे हैं। ताजा घटना में ग्राम निवासी बाबूलाल कुशवाहा की गाय, जो उनके खेत पर बंधी हुई थी, पर देर रात बाघ ने हमला कर दिया। हमले में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब किसान खेत पर पहुंचे तो उन्होंने गाय को मृत अवस्था में पाया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल और गहरा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर बाघ को पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। फिलहाल वन विभाग को सूचना दे दी गई है और टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।
आसपास क्षेत्र के गांवों में बनी हुई है बाघ की भी दहशत, दो मवेशी को बना चुका है शिकार--बालमपुर घाटी सहित आसपास क्षेत्र सहित सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती, कायमपुर में जंगल क्षेत्र में बाघ से दहशत का माहौल है। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में बाघ ने दो बैलों का शिकार कर चुका है। मृत बैलों की पहचान सफेद बैल लाल सिंह राम तथा लाल बैल लच्छू राम, दोनों निवासी ग्राम सत्ती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बैलों को कुछ दिन पहले सुबह करीब 5 बजे जंगल की ओर चरने के लिए छोड़ा गया था। सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने जंगल में दोनों बैलों को मृत अवस्था में देखा। बैलों के शरीर पर बाघ के पंजों और जबड़े के स्पष्ट निशान पाए गए, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में बाघ को देखा जा चुका है और कई मवेशी उसका शिकार बन चुके हैं। लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पीड़ित पशुपालकों को इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, बाघ की निगरानी करने तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

‘ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है’, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
ममता बनर्जी सरकार पर डिप्टी सीएम का आरोप, घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया
कार से उतरकर मिले पीएम मोदी-राहुल गांधी, संसद परिसर में हुई अहम बातचीत
मुबीन शीशगर जिलाध्यक्ष नियुक्त