अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची जनपद अंतर्गत दीवानगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। आए दिन किसी न किसी गांव में तेंदुए द्वारा घर में बंधे पालतू मवेशियों का शिकार करने की खबर सामने आ रही हैं। मुशकाबाद गांव में हरि सिंह विश्वकर्मा के घर के पास बंधे एक गाय के बछड़े को तेंदुआ ने रात के समय अपना शिकार बना लिया। वहीं पास में दो गाय और बंधी थी। जिनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो बछड़े का पीछे का हिस्सा तेंदुआ ने खा लिया और बछड़ा मृत अवस्था में मिला। तेंदुए की दहशत से गांव में मवेशी पालने वाले किसानों में डर का माहौल बना हुआ है। तेंदुए के डर की वजह से अब ग्रामीणों का रात में निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी है। 

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM