IND28.COM

(रायसेन से सत्येंद्र जोशी की रिपोर्ट)

ग्राम वनगवां के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला व आंगनबाड़ी के माध्यान्ह भोजन चलाने वाले स्व सहायता समूह द्वारा अनिमित्तायें की जा रही हैं। सांची ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्राम वनगंवा के लोगों ने बताया कि प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला एवं आंगनवाड़ी में जिस समूह के द्वारा माध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा है। वह ठीक नहीं है। एवं कई गड़बड़ियां की जा रही हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। अपनी मनमर्जी से चलाया जा रहा है। खाने में साफ सफाई का भी बिलकुल ध्यान नहीं दिया जाता है। हरी सब्जी भी कभी-कभी  दी जाती है। इस संबंध में पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष द्वारा गुणवत्ता युक्त भोजन देने के लिए कहने पर उनके साथ भी सही व्यवहार नहीं किया गया। एवं खाना बनाने वाले रसोइयों द्वारा भी बच्चों के साथ भेदभाव किया जाता है। जिससे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए मध्यान भोजन की जांच की जाए तथा वर्षों से एक ही व्यक्ति द्वारा दिया जा रहा मध्यान भोजन को बदलकर किसी दूसरी एजेंसी को दिया जाए।

12 साल से एक ही समूह बांट रहा है मध्यान भोजन--

गांव में समूह द्वारा विगत 10-12 साल से मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। अत्याधिक समय हो जाने के कारण गम्भीर लापरवाही की जा रही है। समझ में नहीं आता इतने समय से एक ही समूह को लगातार कैसे मध्यान भोजन के लिए अनुमति मिल रही है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मध्यान्ह भोजन का कार्य इस समूह से हटाकर किसी अन्य समूह को दिया जाये। जिससे मध्यान्ह भोजन ठीक तरह से चल सकें।

गांव के इन लोगों ने की प्रशासन से मांग-

मांग करने वालों में रामस्वरूप,भगवान सिंह, प्रेमसिंह, नगतसिह,सामना,धारु,गायत्री,हरिसिह, राजीत सिंह,अक्लेश, ममता, कंचनसिंह,रजनी,भूरिया, खेमचन्द, धनवती, सुनीता आदि शामिल है।

इनका कहना है।

जांच होने के बाद होगी कार्रवाई--

इस मामले की जानकारी मिली है। जांच करा रहे हैं जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

दीपक संकत, महिला एवं बाल विकास अधिकारी।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM