12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू, कलेक्टर ने सलामतपुर स्कूल का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सांची विकासखंड में परीक्षा केंद्र एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर तथा एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पग्नेश्वर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारी और शिक्षकों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक भी साथ रहे।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28
