नसीम अली दीवानगंज रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

बुधवार को जिला समस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम सूखाकरार में किया गया। उक्त शिविर में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनी गई एवं अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया।विधायक द्वारा ऑगनवाडी केंद्र ग्राम सूखाकरार का निरीक्षण किया गया। ऑगनवाडी भवन देखा गया एवं भवन की सराहना की गई। ऑगनवाड़ी केन्द्र में सीसीटीवी, बाउन्ड्री वाल एवं बिजली की जानकारी ली गई। ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से कार्यों के बारे में चर्चा की गई। एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव से पोषण आहार वितरण के संबंध में चर्चा की गई। और मेन्यू अनुसार नाश्ता भोजन वितरण के बारे में पूछा गया। आज नाश्ता खाने में क्या वितरण किया गया, यह भी पूछा गया। समूह सदस्यों से उनकी समस्याएं भी सुनी गई। और निराकरण के निर्देश दिए गए। डॉ चौधरी द्वारा अपने उद्बोधन में ग्रामीणों से अधिक से अधिक लोगों को ऑगनवाडी केन्द्र से जुडने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष रायसेन यशवंत मीणा, एसडीएम मुकेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य सपना लावरिया, सरपंच अरविन्द कुमार, अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास जिला रायसेन दीपक संकत, परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास सॉची साधना राय एवं पर्यवेक्षक आशा सिंह उपस्थित रहीं ।

न्यूज़ सोर्स : नसीम अली दीवानगंज रायसेन। IND28 हर खबर पर पैनी नज़र