कुपोषण मुक्त करने के लिए पगनेश्वर गांव में शिविर का आयोजन, बच्चों को दिए पोषण आहार किट
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडीटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची ब्लॉक अंतर्गत शनिवार को पगनेश्वर गांव में स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से कुपोषण मुक्त हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि सरपंच सीडीपीओ, बीएमओ, सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमे बच्चों को पोषण आहार किट प्रदान की गई एवं आगे भी सहयोग करने एवं सुपोषण मित्र के रूप में सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों और सक्षम लोगों से सहयोग दिए जाने की अपील की गई। और कुपोषित बच्चों को एनआरसी रायसेन भेजा गया। बैठक में सांची सीबीएमओ डॉ रवि राठौर ने बताया कि खून की अप्ल कमी वाली महिलाओं को दवाईयां दी जा रही हैं तथा खून की मध्यम कमी वाली महिलाओं को आयरन सुखरोज की बॉटल लगाई जा रही है। खून की अधिक कमी होने पर महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। ऐसी महिलाओं का डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में विगत एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा किए गए डोर टू डोर सर्वे में अभी तक कई कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर रेफर किया गया है।
