अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सांची जनपद के रतनपुर गांव में कुपोषित बच्चों की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, एसडीएम मनीष शर्मा, रायसेन तहसीलदार, सीएमएचओ डॉ एचएन मांड्रे, डीपीओ ब्रजेश जैन, सांची बीएमओ डॉ रवि राठौर, डॉ सुरेश यादव, जनपद सीईओ, सीपीडीओ महिला बाल विकास आशा सिंह, सुपरवाइजर, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम द्वारा बच्चों का वजन, लंबाई और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुल 20 बच्चों की जांच की गई, जिनमें अति कुपोषित तो कोई भी बच्चा नही मिला। लेकिन 15 बच्चे कुपोषित पाए गए। जिन्हें पोषण आहार किट प्रदान की गई। वहीं 19 गर्भवती महिलाएं भी शिविर में आई थीं। कुपोषित बच्चों के माता-पिता को बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने, नियमित जांच कराने और पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाने की समझाइश दी गई। इस दौरान सांची ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रवि राठौर ने बताया कि खून की अप्ल कमी वाली महिलाओं को दवाईयां दी जा रही हैं तथा खून की मध्यम कमी वाली महिलाओं को आयरन सुखरोज की बॉटल लगाई जा रही है। खून की अधिक कमी होने पर महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। ऐसी महिलाओं का डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28