NSS शिविर में हुई चतुर्थ दिवस की शुरुआत
अदनान खान भोपाल। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस की शुरुआत सुबह की प्रभात फेरी ,प्रार्थना एवं योग अभ्यास के साथ हुई श्रम सीकर में शिविरार्थियों की रासेयो डायरी के बारे में बताया गया शिविर के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलबी महाविघायल के हिंदी विषय के प्राध्यापक डॉ सुधीर कुमार शर्मा एवं हमीदिया महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ संस्कृति दामड़े एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक अतुल सिंह राजावत ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और छात्रों के अनुभव सुने कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस नरवरिया ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया एवं डॉ आर पी शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया । एन एस एस स्वयंसेविका गूंजा नागवंशी ने मंच संचालन किया। शिविर में रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कश्मीरी, राजस्थानी, हरियाणवी एवं अन्य प्रस्तुति स्वयंसेवक ने दी वरिष्ठ स्वयंसेवक की भूमिका में उमेश कुमार प्रजापति, इरफान अंसारी, जयकुमार, जयंत एवं शिविर नायक आयुष ठाकुर, आर्यन रजक एवं स्टेट कैम्पर अरविंद जाटव शिविर के कार्यों की भूमिका निभा रहे है साथ ही स्वयंसेवक अर्जुन अहिरवार, सुमित, केशव, रीतेश, रोशन, वसीम, राजा, शिवेश, विनय, शशांक, यश, मयंक, कृष, सतीश, नारायण, प्रतीक्षा, जागृति, यशिका, अंजली, भारती, मधु, भानुप्रिया, संगीता, संध्या एवं अन्य स्वयंसेवक शिविर ने उपस्थि है।
