-50 मरीज़ों को बीमारी में ज़्यादा समस्या होने पर अस्पताल में किया भर्ती 

-सलामतपुर के राजीवनगर आदिवासी बाहुल्य बस्ती में लगाया स्वास्थ्य शिविर

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

गुरुवार को जे के अस्पताल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज भोपाल के सौजन्य से सलामतपुर के राजीवनगर आदिवासी बाहुल्य बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भोपाल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस एमडी डीएम डॉ जीसी गौतम के मार्गदर्शन में डॉ तृष्णा, डॉ वरुण खरे, डॉ प्रीतिमा पी नायर, डॉ प्रियांश जेशवानी, डॉ मेघा चंद्रवंशी, डॉ नकुल चौधरी, पीआरओ रघुवीर सिंह ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगभग पांच सौ मरीज़ों की निशुल्क जांचकर उपचार किया। शिविर में 15 गांवों के मरीज जिनमें सलामतपुर, रातातलाई, सुनारी, सांची, आमखेड़ा, ढकना चपना, बांसखेड़ा, सरचम्पा, तिजालपुर, त्रिमूर्ति चौराहा, बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज, अम्बाड़ी, कुल्हाड़ियां, सोजना आदि जगहों से पहुंचकर अपना चेकअप कराया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ जीसी गौतम ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, चर्म रोग, दांतों की जांच, शिशुरोग, नाक, कान, गला, आंखों की जांच, बीपी, शुगर की जांचें निशुल्क की गईं और सभी मरीजों का बारीकी के साथ चेकअप करके उपचार किया गया।वहीं मरीज़ों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं हैं। और जिन मरीजों के हृदय सहित अन्य बीमारियों में ज़्यादा समस्या थी उन सभी मरीज़ों को इलाज हेतू भोपाल जे के अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर सभी मरीज़ों की जांचे भी निशुल्क की जाएंगी। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विंग कमांडर अनुमा आचार्य, बबलू पठान सलामतपुर, नीरज जैन, हमज़ा जाफरी, भानू मालवीय, तनवीर मीणा, लखन यादव, पप्पू शाक्य, अभिषेक यादव सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया। गौरतलब है कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ जीसी गौतम द्वारा सलामतपुर, सांची, दीवानगंज सहित आसपास क्षेत्रों में समय समय पर निःशुल्क शिविर लगाकर हृदय सहित अन्य मरीज़ों का उपचार किया जाता है। और इनकी जांचों में भी किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाता है।

पूर्व में भी शिविर आयोजित कर 500 मरीजों की जांच कर वितरित की थीं निशुल्क दवाइयां--पहले भी जे के अस्पताल भोपाल के सौजन्य से सलामतपुर रातातलाई कृषि उपमंडी प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें भोपाल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस एमडी डीएम डॉ जीसी गौतम के मार्गदर्शन में उनकी डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगभग पांच सौ मरीज़ों की निशुल्क जांचकर उपचार किया था। शिविर में 15 गांवों के मरीज जिनमें सलामतपुर, रातातलाई, सांची, आमखेड़ा, ढकना चपना, बांसखेड़ा, सरचम्पा, तिजालपुर, त्रिमूर्ति चौराहा, बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज, अम्बाड़ी, कुल्हाड़ियां, सोजना आदि जगहों से पहुंचकर अपना चेकअप कराया।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28