अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)                                    

शनिवार को सांची सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान के लिए रायसेन जिला चिकित्सालय से आए रक्तदान वाहन ब्लड डोनेशन एवं कलेक्शन वैन का उपयोग किया गया। जिसमें सांची सहित नगर के 13 नवयुवकों ने आगे आकर रक्तदान किया। सांची सीबीएमओ डॉ रवि राठौर ने बताया कि रक्तदान करना मानव जीवन के लिए सबसे पुनीत कार्य है। लोगों को रक्तदान करते रहना चाहिए। हमारे द्वारा भी समय-समय पर सलामतपुर और सांची अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। ताकि समय पर ज़रूरतमंदों को रक्त की कमी नही होने पाए। और अस्पताल में ही रक्त की आवश्यकता पूरी हो जाए। इसी के मद्देनजर शनिवार को सांची सिविल अस्पताल के शिविर में तेरह युवाओं ने रक्तदान किया है। सांची सलामतपुर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तपूर्ति के लिए सबसे बड़ा वर्ग युवाओं का ही है। सीबीएमओ के प्रयासों के चलते रक्तदान शिविर में तेरह यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान सांची सिविल अस्पताल में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि राठौर ने पूरे समय मौजूद रहकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया। और युवाओं की रक्तदान के समय सहायता की। रक्तदान करने वाले युवकों में अनिकेत तिवारी, वैदिक जाट, सनमान सिंह राजपूत, योगेन्द्र राजपूत, अजय कुशवाह, कपिल कुशवाह, अजय रघुवंशी, ऋषि आचार्य, राहुल राजपूत, भूपेन्द्र दोहरे सीएचओ, मनीष हिटोलिया सीएचओ, शिवकुमार, अभिशाह जैन ने रक्तदान किया। सभी युवाओं को रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र भी दिए गए। वहीं डॉ रवि राठौर ने कहा कि अस्पताल में रक्त की कमी न हो इसके लिए क्षेत्र में लगातार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सिविल अस्पताल का पूरा स्टॉफ भी मौजूद रहा।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28