अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सलामतपुर वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम मुड़ियाखेड़ा में शनिवार 13 जून 2026 को विद्युत संपर्क अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में 5 बिजली बिल संबंधी शिकायतें, 15 नए विद्युत कनेक्शन के आवेदन, 15 लोड परिवर्तन (लोड चेंज) संबंधी आवेदन, तथा 5 विद्युत सप्लाई संबंधी शिकायतें शामिल रहीं। इसके अलावा शिविर के दौरान 18 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा किए गए। अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं आवेदनों का भी मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। इस अवसर पर सहायक यंत्री मनीष कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर विद्युत सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ग्राम के उपसरपंच शफीक खान भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया और विभाग की इस पहल की सराहना की।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28