साँची विवि का विदिशा, साँची और सलामतपुर में तीन दिवसीय योग शिविर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सॉंची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के योग एवं आयुर्वेद विभाग की ओर से गायत्री मंदिर विदिशा, रामलीला मैदान सांची एवं सॉंची विश्वविद्यालय परिसर सलामतपुर में त्रिदिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर को योग विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी संचालित कर रहे हैं। योग विभाग के प्रभारी डॉ. उपेन्द्र बाबू खत्री के मार्गदर्शन में शिविर के प्रथम दिवस पर तीनों स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना एवं योग के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। गायत्री मंदिर, विदिशा में आयोजित शिविर में योग को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। वहीं रामलीला मैदान, सांची में प्रतिभागियों को योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के उपाय बताए गए। सॉंची विश्वविद्यालय परिसर, सलामतपुर में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर जानकारी प्रदान करते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभों को समझाया।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र बाबू खत्री ने अपने संदेश में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो सम्पूर्ण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन एवं आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह त्रिदिवसीय शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग संस्कृति के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। शिविर में प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी दिनों में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, योगनिद्रा एवं स्वस्थ जीवनशैली विषयक विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश