अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

दीवानगंज क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई समस्या को लेकर भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि हलाली परियोजना की नहर दीवानगंज के नाम से संचालित होने के बावजूद स्थानीय किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। देहरी, गिदगड़ और बरजोरपुर जैसे गांव अब भी सिंचाई सुविधा से वंचित हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। किसानों ने मंत्री के भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर अपनी समस्या रखी और मांग की कि संबंधित गांवों तक भी नहर का विस्तार किया जाए। मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्या का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28