सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

कस्बा सांचेत में श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सांचेत के सभी ग्रामवासियों ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया। जिसमें ग्राम की सभी महिलाएं बच्चे और पुरूष एक साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री रामजानकी मंदिर वापिस आई। 

शोभायात्रा और सुंदरकांड पाठ से राममय हुआ सांचेत, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मंदिर----सोमवार को सांचेत के मंदिरों समेत अन्य जगहों पर करीब 200 धार्मिक कार्यक्रम हुई।अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सांचेत में समवार को खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह शोभायात्राएं निकालीं गई तो मंदिरों में सुंदरकांड व रामायण पाठ के आयोजन हुए। सांचेत के बाजारों में रामनामी झंडे, पोस्टर व बैनर छाए रहे। धार्मिक आयोजनों के मध्य जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। देर सायं मंदिर रोशनी से जगमगाते नजर आए।सांचेत सहित ऐसी दिवाली पहली बार देखी सभी ने एक साथ आतिशबाजी सभी लोगो को एक साथ दिवाली मनाते देखा गया।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM