-घरों घर पहुंचकर भगवा ध्वज और प्रसाद वितरण किया, ढोलकी थाप पर जमकर नृत्य भी किया

अदनान खान रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

रायसेन शहर के भारत नगर कॉलोनी की महिला मंडल की और से रविवार शाम को धूमधाम और नाच गाकर शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान राम दरबार की झांकी सजाई गई। जिसमें छोटे-छोटे बच्च भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण की वेशभूषा में शामिल थे। इस उत्साह के माहौल में महिलाओं द्वारा पूरी कॉलोनी में घरों घर पहुंचकर अयोध्या में भगवान श्रीराम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में प्रसाद एवं भगवा ध्वज का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाएं भगवान राम स्वरूप झांकी की आरती उतार कर स्वागत कर रही थी। महिलाओं ने इस मौके पर ढोल की थाप पर जमकर नृत्य कर अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा और राम दिवाली की खुशियां मनाएं।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र