सलामतपुर पुलिस ने अवैध शराब के 18 क्वार्टर किए ज़ब्त
-आरोपी सार्वजनिक रूप से बेचने ले जा रहा था शराब
-पुलिस ने सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से घेराबंदी कर कार्रवाई को दिया अंजाम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सलामतपुर पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से शराब बोरी में भरकर बेचने ले जा रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल थाने के एएसआई सुनील शर्मा और प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र वर्मा को मौके पर भेजा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी व्यक्ति शराब की बोरी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी बब्लू उर्फ श्यामलाल पिता रामप्रसाद निवासी भरतीपुर गांव को 18 देसी शराब के क्वार्टर जिनकी कीमत लगभग अट्ठारह सो रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब के 18 देसी क्वाटर ज़ब्त किए गए हैं। और आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, एक दिन पुराना शव मिलने से फैली सनसनी
कायमपुर गांव में घरों के पीछे पहाड़ की चट्टान पर बैठा दिखा बाघ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल