सलामतपुर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: दो महिलाएं गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी क्वार्टर बरामद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सलामतपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले अपराधियों पर नकेल कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में भारी उत्साह और संतोष देखा जा रहा है।
राजीवनगर और इंद्रानगर सहित कई इलाकों में दी दबिश--मिली जानकारी के अनुसार, सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजीवनगर, इंद्रानगर और शुक्ला कॉलोनी जैसे संवेदनशील इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो महिलाओं संध्या यादव और पूनम आदिवासी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 125 देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई से खुश आदिवासी महिलाओं ने थाना प्रभारी को दिया धन्यवाद--
क्षेत्र में लंबे समय से पैर पसार रहे अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कार्रवाई के बाद राजीवनगर, इंद्रानगर और शुक्ला कॉलोनी से बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं एकजुट होकर सलामतपुर थाने पहुंचीं। महिलाओं ने थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी और उनकी टीम का पुष्पगुच्छ भेंट कर और आभार व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया। महिलाओं का कहना था कि अवैध शराब की बिक्री से उनके घरों का माहौल खराब हो रहा था, जिस पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है।
नशा से दूरी है ज़रूरी' अभियान के तहत हो रही कार्रवाई--
"रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के दिशा-निर्देशन में पूरे जिले में 'नशा से दूरी है ज़रूरी' विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सलामतपुर थाना क्षेत्र में लगातार अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ धरपकड़ की जा रही है। पुलिस केवल अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी कर रही है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
श्यामराज सिंह सोमवंशी, थाना प्रभारी, सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश