सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। IND28.COM

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे एवं पूर्व मंत्री म.प्र.शासन, विधायक नरसिंहपुर व प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज जालम सिंह पटेल के सुपुत्र युवा समाजसेवी स्व. मणिनागेंद्र सिंह पटेल (मोनू भैया) का आकस्मिक निधन 30 अप्रैल को हो गया था।पुण्यात्मा की शान्ति हेतु अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध क्षत्रिय महासभा द्वारा आज  राष्ट्रीय,प्रदेश, जिला,ब्लाक,एवं  तहसील स्तर के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त संगठन मातृ शक्ति ,एंव समस्त स्वजातीय बंधुओं ने एक साथ 17 मई बुधवार ,शाम 5 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।इसी क्रम में बुधवार को रायसेन में अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा एवं आलोक संघ रायसेन द्वारा लोधी धर्मशाला (श्री राम जानकी मंदिर) में कैंडल जलाकर युवा समाज सेवी स्व मोनू पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके पूर्व प्रदेश महासचिव आलोक मध्य प्रदेश लोधी रघुवीर सिंह भदौरिया द्वारा उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके  द्वारा अल्प समय में किए गए सेवा कार्यों का व्याख्यान कर आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भदौरिया, प्रदेश संगठन मंत्री वर्षा लोधी, आलोक महासचिव लोधी रघुवीर सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष नवोदय जागृति अभियान लखन सिंह पवैया, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश लोधी, जिला प्रवक्ता डॉ कुबेर सिंह लोधी, जिला मंत्री नर्वदा प्रसाद लोधी, कार्यालय मंत्री जमना प्रसाद लोधी, रवि लोधी, नथन सिंह लोधी, अरुण लोधी, आकाश लोधी, धीरज लोधी,इंद्रजीत सिंह लोधी, सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित हुए 


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM