-परंपरागत विद्या प्राप्ति के मूल आधार परिवार को सशक्त करना वर्तमान की आवश्यकता: इंदर सिंह परमार

अदनान खान भोपाल। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

शासकीय हमीदिया कालेज भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल एवं प्रशासन अकादमी भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय 35 वे राष्ट्रीय मध्यप्रदेश इकोनॉमिक एसोशिएशन कांफ्रेंस का शुभारंभ 20 फरवरी को मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार की उपस्थिति में हुआ । संगोष्ठी के प्रथम सत्र में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे विद्यालयों को पुरातन गुरुकुलों के जैसे विकसित करने की आवश्यकता है। तभी भारत कौशल युक्त होगा। उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष डॉ भानुमूर्ति ने कहा स्कीम का पहले और बाद में एनालिसिस करना जरूरी है। मध्यप्रदेश आर्थिक संघ की अध्यक्ष डॉ नीति जैन ने कहा भारतीय ज्ञान परंपरा हमें यह सिखाती है कि ज्ञान कोई संग्रह की वस्तु नहीं आदान प्रदान की वस्तु है। प्राचार्य हमीदिया कालेज भोपाल डा. अनिल शिवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश इकोनॉमिक एसोशिएशन का यह कांफ्रेस आर्थिक नीतियों के सुधार के लिए अति आवश्यक है। आयोजन सचिव डॉ. शरद तिवारी ने कॉन्फ्रेस की रूपरेखा रखी एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस कान्फ्रेस में 150 सहभागिता कर रहे हैं।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28