सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सावन माह के दूसरे सोमवार पर सांचेत सहित आसपास के सगोनिया मुगालिया सोनकच्छ खंडेरा के शिवमंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा है। सोमवार को सांचेत के शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिव मंदिरों में सुबह से भगवान भोलेनाथ के भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचे। सुबह से शिवालयों में हर-हर महादेव की गुंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। पंडित अरुण शास्त्री ने बताया सागोनिया में स्तिथ खड़ेस्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने जल से अभिषेक किया सांचेत के प्राचीन बावड़ी के ऊपर बने शिव मंदिर के दर्शन करने और जल अभिषेक करने सुबह से ही भक्तों ने आस्था दिखाई इसी प्रकार श्री राम जानकी मंदिर परिसर मै शिव मडिया निसद्दीखेड़ा रोड़ स्तिथ शिव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। पूरे सावन माह अब भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का दौर जारी रहेगा कई मंदिरों में तो भजन कीर्तन के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय भोलेनाथ के मंदिर पर महिला भजन मंडली की सदस्यों ने बताया कि भोलेनाथ मंदिर पर पूरे सावन माह प्रतिदिन भजन कीर्तन का दौर चलेगा। प्रतिदिन इस मंदिर पर महिलाएं बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने पहुंचती हैं।

न्यूज़ सोर्स : IND28 हर खबर पर पैनी नज़र